राजस्थान की नदियां

Rajasthan gk/राजस्थान की नदियां

राजस्थान की नदियां
                   

1. राजस्थान के ऐसे कोनसे जिले है कोई भी नदी नही है?
Ans. बीकानेर, चूरू

2. सर्वाधिक नदियां किस संभाग में है?
Ans. कोटा संभाग में

3. किस संभाग में सबसे कम नदियां है?
Ans. बीकानेर संभाग में

4. राजस्थान से बहने वाली नदियां किस किस तरफ जाती है?
Ans. A- बंगाल की खाड़ी की तरफ
         B- अरब सागर की तरफ
         C- आंतरिक प्रवाह

5. बंगाल की खाड़ी की  तरफ बहने वाली नदियों के क्या नाम है?
Ans. चंबल ,बनास ,कोठारी, बेडच, कालीसिंध, पार्वती ,बाणगंगा ,मानसी ,गंभीरी ,सोहदरा, कुनु आदि।

6.  अरब सागर की तरफ बहने वाली नदियां कौन-कौन सी है?
Ans. माही ,लुनी, साबरमती ,पश्चिमी बनास

7. आंतरिक जल प्रवाह वाली नदियां कौन-कौन सी है?
Ans. घग्घर, काकनी, कांतली, साबी, मंथा, रूपारेल

8. दक्षिण पश्चिमी नदियां अपना जल कहां ले जाती है?
Ans. अरब सागर की तरफ

9. दक्षिणी पूर्वी नदियां अपना जल कहां ले जाती है?
Ans. बंगाल की खाड़ी की तरफ

10. अरावली पर्वतमाला के उत्तर पश्चिम की अधिकांश नदिया के का जल किस तरफ प्रवाहित होता है?
Ans. आंतरिक जल प्रवाह

11. बांका पट्टी क्या है?
Ans. 3 p.p.m. से ज्यादा फ्लोराइड युक्त जल

12. बांका पट्टी कहां स्थित है?
Ans. नागौर में

13. त्रिवेणी संगम क्या है?
Ans. तीन नदियों के मिलने का स्थान

14. राजस्थान में त्रिवेणी संगम कहां कहां है?
Ans. बिगोद ,राज महल ,रामेश्वर ,बेणेश्वर

15. बीगोद त्रिवेणी संगम में कौन-कौन सी नदियां हैं?
Ans. बनास ,बेड़च और मेनाल

16. राज महल में कौन-कौन सी नदियां त्रिवेणी संगम बनाती है?
Ans. बनास, डाई और खारी

17. रामेश्वर में कौन-कौन सी नदियां त्रिवेणी संगम बनाती है?
Ans. बनास ,चंबल और सीप

18. बेणेश्वर में कौन-कौन सी नदियां त्रिवेणी संगम बनाती है?
Ans. सोम, माही, जाखम

19. मुख्य अंतर्रज्यीय नदियां कौन-कौन सी है?
Ans. पार्वती ,कालीसिंध ,परवन

20. जलप्रपात कौन कौन से हैं?
Ans. भीमताल (बूंदी)
          मेनाल (बेंगू)
          चूलिया (भेसरोडगड)
           अरणा (जोधपुर)
            दमोह (बांडी, धौलपुर)

21. चूलिया जलप्रपात किस नदी पर बना है?
Ans. चंबल नदी पर

22. मेनाल जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है?
Ans. 45 m.

23. फ्लोराइड युक्त पानी का मानक कितना है?
Ans. 1.5 p.p.m

24. प्रवाह की दृष्टि से राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
Ans. बनास (480 km.)

25. ऐसे कौन से जिले है जो नदियों के किनारे स्थित है?
Ans. चित्तौड़, भीलवाड़ा ,पाली ,हनुमानगढ़ ,टोंक, सवाई माधोपुर

Comments

Popular posts from this blog

Profit and loss set-3

Geography Quiz

राजस्थान में प्रजामण्डल आन्दोलन